
होली को लेकर संयुक्त आदेश जारी, शांति व विधि-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश
गिरिडीह में होली पर्व के मद्देनज़र शांति, सद्भाव और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने संयुक्त आदेश जारी किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


