
नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रखंड–अंचल कार्यालय में युद्धस्तर पर तैयारी, नॉमिनेशन प्रक्रिया को लेकर सख्त व्यवस्था
गिरिडीह नगर पालिका चुनाव को लेकर गिरिडीह सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। प्रत्याशियों को सुगमता और व्यवस्थित ढंग से नामांकन दाखिल करने के लिए कार्यालय परिसर के बाहर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही सभी निर्वाची पदाधिकारियों के कार्यालयों में आवश्यक संसाधन, दस्तावेज़ी




