
बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री में मजदूरों को हटाने का विरोध, माले की चेतावनी—अन्याय बंद करे प्रबंधन
गिरिडीह बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री में बिना नोटिस मजदूरों को हटाए जाने के आरोप को लेकर भाकपा माले की मजदूर विंग असंगठित मजदूर मोर्चा ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ सांकेतिक प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झंडा-बैनर के साथ मजदूर फैक्ट्री गेट पहुंचे। इस बाबत जिला प्रशासन और श्रम अधीक्षक को पहले से सूचना


