
कड़कती ठंड में मानवता की मिसाल: हेल्पिंग कॉर्प्स फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
गिरिडीह– कड़ाके की ठंड को देखते हुए हेल्पिंग कॉर्प्स फाउंडेशन की टीम ने सोमवार देर रात गिरिडीह टाउन के विभिन्न इलाकों में फुटपाथ पर सो रहे जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। सदर अस्पताल परिसर, बस पड़ाव, बड़ा चौक सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर टीम ने जरूरतमंदों को कंबल देकर राहत पहुंचाई। इस मानवीय पहल


