
खोरीमहुआ में अवैध खनन पर रात में बड़ी कार्रवाई, दो मिनी ट्रक जब्त
खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में अवैध खनन और ढिबरा ढुलाई पर नकेल कसने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन के नेतृत्व में देर रात विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने घोड़थम्बा–जमुआ मुख्य मार्ग से ढिबरा लदे दो मिनी ट्रकों को पकड़ा और उन्हें जप्त कर धनवार थाना में सुरक्षित

