
जिला उपायुक्त ने एकलव्य आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण, दिए सौंदर्यीकरण व सुधार के निर्देश
गिरिडीह, जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने पीरटांड़ प्रखंड के पालगंज स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली, हॉस्टल व खेलकूद सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उपायुक्त ने विद्यालय एवं छात्रावास के कायाकल्प हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिनमें परिसर का सौंदर्यीकरण,








