
डुमरी टोल प्लाजा पर उपद्रव — 20 युवकों ने टोल कर्मियों से की मारपीट, मोबाइल और सोने की चेन लूटी
गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो टोल प्लाजा संख्या-2 पर देर रात अफरा-तफरी मच गई, जब 15 से 20 वाहनों में सवार युवकों ने टोल फ्री करवाने के लिए जमकर उत्पात मचाया। टोल कर्मी नरेन्द्र कुमार और गौरव शर्मा को रोकने पर युवकों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों की पिटाई कर दी। घायल








