
लोक आस्था का महापर्व छठ की तैयारी जोरों पर, घाटों को दुरुस्त करने में जुटा नगर निगम
गिरिडीह : लोक आस्था, श्रद्धा और नेम-निष्ठा का प्रतीक चार दिवसीय महापर्व छठ की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। कल नहाय-खाय के साथ इस महापर्व की शुरुआत होगी। बाजारों में पूजन सामग्रियों की खरीददारी को लेकर भीड़ उमड़ पड़ी है। सूप-दौरा, नारियल, फल और गन्ने की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़

