
धूमधाम और भक्ति का संगम: मकतपुर बांग्ला स्कूल में सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय काली पूजा उत्सव
गिरिडीह शहरी क्षेत्र के मकतपुर बांग्ला स्कूल परिसर में इस वर्ष भी रविंद्र ग्रंथागार काली पूजा समिति द्वारा तीन दिवसीय भव्य काली पूजा उत्सव का आयोजन किया गया। अंतिम दिन बुधवार को मां काली की प्रतिमा को विदाई से पूर्व महिलाओं ने बांग्ला परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की और सिंदूर खेला की रस्म निभाई। इस






