
झारखण्ड
धनबाद और गोला में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, यश एलॉय फैक्ट्री और डायरेक्टर के आवास पर छापेमारी, कर अनियमितताओं के मिले सुराग
धनबाद और गोला में गुरुवार को सेंट्रल जीएसटी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। दिल्ली और बोकारो की संयुक्त टीम सुबह करीब आठ बजे यश एलॉय फैक्ट्री और उसके डायरेक्टर के धनबाद के धैया स्थित आवास पर एक साथ पहुंची। चार सदस्यीय टीम, जिसमें एक महिला अधिकारी भी