
अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की क्राइम मीटिंग, सीमावर्ती इलाकों में बढ़ाई गई चौकसी
गिरिडीह। जिले में अपराध पर नकेल कसने और बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार ने शनिवार को पपरवाटांड स्थित अपने कार्यालय सभागार में एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग की। इस बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी और








