
गिरिडीह में नक्सली दंपती ने किया आत्मसमर्पण, मुख्यधारा से जुड़ने का लिया संकल्प
गिरिडीह में नक्सली संगठन से जुड़े एरिया कमेटी सदस्य शिवलाल हेम्ब्रम उर्फ शिवा और उनकी पत्नी सरिता हांसदा उर्फ उर्मिला ने बुधवार को गिरिडीह पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। दोनों ने झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर संगठन छोड़ने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, उपायुक्त


