
11 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट: झारखंड में अब तक सामान्य से 20% ज्यादा वर्षा
झारखंड में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है और बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 11 जिलों—पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, गोड्डा, साहिबगंज, जामताड़ा, पाकुड़, देवघर, दुमका और धनबाद—में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों तक





