
समस्या का समाधान नहीं मिला तो युवाओं ने खुद उठाया जिम्मा, सड़क मरम्मत कर पेश की मिसाल
गिरिडीह। पचंबा थाना क्षेत्र के सलैया रेलवे स्टेशन के पास की जर्जर सड़क लंबे समय से लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई थी। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और लगातार जाम की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थीं। स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई ठोस समाधान








