
गिरिडीह में हुआ तृतीय भर्ती कैम्प, कई युवाओं को मिला रोजगार का अवसर
गिरिडीह, 30 अगस्त 2025: श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड रांची के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, गिरिडीह द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 का तृतीय भर्ती कैम्प आयोजित किया गया। इस भर्ती कैम्प का शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी मो० इमरान फारूकी ने स्वागत भाषण के साथ किया। कैम्प में जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों ने








