
गिरिडीह सर्राफा संघ का सराहनीय कदम – 37 यूनिट रक्तदान संग्रहित
गिरिडीह के बरगंडा स्थित वंडर वर्ल्ड हॉल में सर्राफा संघ की ओर से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर ने समाजसेवा की मिसाल पेश की। रेड क्रॉस के चेयरमैन अरविंद कुमार ने इसका उद्घाटन किया। इस शिविर में 37 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें कई युवाओं ने पहली बार भाग लेकर उत्साह और जिम्मेदारी का परिचय दिया।








