
गिरिडीह में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज
गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पास बुधवार को डीएसपी टू कौशर अली के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर दुग्गन टोपनो और जवानों की टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान हेलमेट, लाइसेंस, गाड़ी के कागजात और सीट बेल्ट की अनिवार्यता पर विशेष जोर








