
गिरिडीह में रसोइया, सहिया, जल सहिया और किसान मित्रों के समर्थन में गरजा जनसैलाब, अवधेश कुमार सिंह को बताया ‘गरीबों का गांधी’
गिरिडीह के झंडा मैदान में रसोइया, सहिया, जल सहिया और किसान मित्रों को मनरेगा मजदूर से भी कम मानदेय मिलने के विरोध में किसान जनता पार्टी और सहयोगी मंचों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। रसोइया सहयोगी मंच की अध्यक्षा खुशबू देवी ने सरकार पर शोषण का आरोप लगाया, वहीं सहिया मंच की एलीजाबेद मुर्मू ने आंदोलन