
बुधवार की आंधी बनी मौत का कारण, आम पेड़ की डाल गिरने से एक महिला की मौत, तीन घायल
पचंबा रोड के अलकापुरी के पास बुधवार की शाम सब्जी बेचने के दौरान तेज आंधी आने से आम पेड़ का डाल गिरने से तीन महिला समेत एक पुरुष घायल हो गया। इसके बाद तुरंत इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल लाया गया। हालांकि अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई।








