
ई-पेपर
पचम्बा में लापता युवक का शव मिला, इलाके में मचा हड़कंप
पचम्बा थाना क्षेत्र के परसाटांड से पिछले तीन दिनों से लापता युवक का शव आज सुबह पचम्बा बालिका उच्च विद्यालय के पास नाले में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विकास मल्लाह उर्फ विकास मल्लाह के रूप में हुई है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।