
गिरिडीह
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली जाएंगी गिरिडीह की दो सेविकाएं, राज्य से 10 सेविकाओं का हुआ चयन
गिरिडीह जिले की दो आंगनबाड़ी सेविकाएं, मेघा देवी और रेखा मंडल, गणतंत्र दिवस परेड 2025 में दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आमंत्रित की गई हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार, झारखंड राज्य से दस सेविकाओं का चयन हुआ है, जिनमें गिरिडीह की ये दोनों सेविकाएं भी शामिल