
नवरात्रि का चौथा दिन: मां कूष्मांडा की पूजा से मिलेगा सुख-समृद्धि और आरोग्य का आशीर्वाद
नवरात्रि का चौथा दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा की आराधना के लिए समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता है कि मां कूष्मांडा की विधिपूर्वक पूजा करने से न केवल रोग, शोक और कष्टों का नाश होता है, बल्कि घर में धन, यश और आय की वृद्धि भी होती है। शास्त्रों में वर्णित है








