
शुभांशु शुक्ला की वापसी को लेकर परिवार में उत्साह, सुरक्षित लैंडिंग के लिए कर रहे प्रार्थना
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में ऐतिहासिक एक्सिओम मिशन-4 पूरा करने के बाद भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर वापसी हो रही है। इसके उपलक्ष्य में लखनऊ स्थित शुभांशु के घर को दीपों और पोस्टरों से सजाया गया है। साथ ही शुभांशु की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का भी माहौल








