
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट का अदाणी के शेयरों पर खास असर नहीं
निवेशकों ने मंगलवार को वॉल स्ट्रीट जर्नल (डब्ल्यूएसजे) की उस रिपोर्ट की अनदेखी कर दी जिसमें कहा गया था कि अदाणी समूह के ईरान पर प्रतिबंधों के संभावित उल्लंघन के लिए अमेरिका में नई जांच शुरू हो सकती है। अदाणी समूह के शेयरों ने मजबूती दिखाई और समूह के मार्केट कैपिटलाइजेशन में महज 1.8 प्रतिशत







