
मणिपुर में कोविड 19 संक्रमितों की संख्या पहुंची 100 के पार
मणिपुर में कोविड 19 संक्रमितों की संख्या पहुंची 100 के पार इंफाल, 22 जून (आईएएनएस)। देश भर में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मणिपुर में बढ़ते मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। लिहाजा, इंफाल पश्चिम समेत राज्य के अन्य जिलों में कोविड-19 के नए मामले सामने आए।








