
भस्म, भांग और सर्प से श्रृंगारित हुए बाबा महाकाल, हजारों श्रद्धालुओं ने किया दर्शन
रात के तीसरे पहर जब पूरी दुनिया गहरी नींद में थी, तब उज्जैन की पावन भूमि पर एक अलौकिक दृश्य घटित हो रहा था… बाबा महाकाल अपने निराकार से साकार रूप में अवतरित हो चुके थे। नाग पंचमी के इस पवित्र दिन पर भस्म आरती की वो रहस्यमयी छटा, वो धुएं में लिपटा शिवलिंग, और








