
गया एयरपोर्ट कोड GAY पर बवाल: LGBTQ से आगे भी है ‘Gay’ शब्द की पहचान
बिहार के पवित्र नगरी गया के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम इन दिनों विवादों में है। एयरपोर्ट के तीन अक्षरों वाले IATA कोड GAY को लेकर बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि ‘गे’ शब्द समाज में अपमानजनक माना जाता है, इसलिए इस कोड को बदला जाना चाहिए।








