
नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व शुरु
गिरिडीह में लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत शनिवार को नहाय-खाय के साथ पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव से हुई। शहर से लेकर गांव तक व्रतियों ने स्नान कर शुद्धता के साथ व्रत आरंभ किया। व्रती महिलाओं ने गेहूं धोकर सुखाया और कद्दू-भात, चने की दाल जैसे पारंपरिक प्रसाद तैयार किए। छठ पर्व को








