
बेंगाबाद में जर्जर सड़क की मरम्मती की मांग, राजेश यादव ने उठाई आवाज
बेंगाबाद के पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव ने छोटकी खरगडीहा मुख्य मार्ग पर पेसराटांड़ नदी के पुल की बदहाल स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पुल के दोनों ओर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है।








