
धनबाद में गैस रिसाव का कहर जारी: केंदुआडीह में एक और मौत, इलाके में हाहाकार; BCCL पर लापरवाही के गंभीर आरोप
झारखंड के धनबाद जिले में बीसीसीएल के पीबी एरिया में हो रहा गैस रिसाव लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। मंगलवार को केंदुआडीह स्थित नया धौड़ा (राजपूत बस्ती) में एक और व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान जनता श्रमिक संघ से जुड़े सुरेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है।








