
छात्र शक्ति का संगठित संदेश: गिरिडीह में छात्र सम्मेलन, सैकड़ों युवाओं ने थामा झामुमो का दामन
गिरिडीह झारखंड छात्र मोर्चा एवं छात्र सम्मेलन की ओर से शहर के एक विवाह भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों से जुड़ी समस्याओं और उनके समाधान को लेकर संगठित पहल का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।








