
झामुमो की आभार यात्रा में गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन का जोरदार स्वागत
गिरिडीह : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की आभार यात्रा आज गांडेय विधानसभा क्षेत्र के कोवाड के हटिया मैदान पहुंची, जहां विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, मंत्री सुदीव्य सोनू और योगेंद्र प्रसाद समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि झामुमो ही झारखंड के अस्तित्व को बचाने वाली पार्टी है।








