
हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, आईटी और पीएसयू बैंक शेयर चमके
भारतीय शेयर बाजार सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार को हरे निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में आईटी, पीएसयू बैंक और ऑटो सेक्टर में खरीदारी देखी गई। सुबह करीब 9.26 बजे, सेंसेक्स 379.01 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 82,568 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 116.15 अंक या 0.46 प्रतिशत बढ़कर 25,119.20 पर कारोबार








