
देवरी प्रखंड के बांसडीह पंचायत का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, योजनाओं को पारदर्शिता से लागू करने का निर्देश
जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने शनिवार को देवरी प्रखंड अंतर्गत बांसडीह पंचायत का निरीक्षण किया और केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अबुआ आवास, पीएम आवास योजना और मनरेगा जैसे कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त








