
सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन, गिरिडीह के विद्यालयों में सड़क सुरक्षा प्रभात फेरी
गिरिडीह राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के 21वें दिन जिले भर के सभी विद्यालयों में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रभात फेरी, जागरूकता कार्यक्रम और शपथ आयोजन किया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और आम लोगों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया। प्रभात फेरी के








