
धनवार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1000 लीटर महुआ शराब बरामद कर किया नष्ट
गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड के बांदारी गांव में पुलिस ने अवैध देसी शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद और धनवार थाना प्रभारी सतेंद्र पाल के नेतृत्व में की गई छापेमारी में करीब 1000 लीटर महुआ शराब जब्त कर मौके पर नष्ट की गई। इसके अलावा शराब बनाने में








