
गिरिडीह जिला फुटबॉल लीग का भव्य आगाज, उद्घाटन मैच में गिरिडीह कॉलेज की शानदार जीत
गिरिडीह आज गिरिडीह स्टेडियम में गिरिडीह जिला फुटबॉल लीग का शानदार उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी गुलाम रब्बानी ने लीग का शुभारंभ किया। इस मौके पर गिरिडीह जिला फुटबॉल संगठन के ऑर्गेनाइजिंग अध्यक्ष नुरुल हुदा, रघु राज, दीपक कुमार और मोहम्मद कैफ सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे।








