
37 वर्षों की सेवा के बाद प्रकाश कुमार मिश्र का सम्मान, पीएनबी सहकर्मियों ने दी भावपूर्ण विदाई
पंजाब नेशनल बैंक के सहायक महाप्रबंधक पद से 37 साल की सेवा पूरी करने के बाद आज प्रकाश कुमार मिश्र सेवानिवृत्त हो गए। पेठियाटांड़ स्थित उनके आवास पर आयोजित विदाई समारोह में परिजनों और सहकर्मियों ने पुष्पवर्षा, आरती और केक काटकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने अपने लंबे सेवा-काल की यादें साझा करते हुए








