
4 हजार किमी की उड़ान भर खंडोली पहुंचे साइबेरियन मेहमान, पर्यटन स्थल हुआ गुलजार
गिरिडीह सर्दियों की दस्तक के साथ ही गिरिडीह का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खंडोली डैम एक बार फिर विदेशी मेहमानों से गुलजार हो उठा है। करीब 4 हजार किलोमीटर की लंबी और कठिन यात्रा तय कर साइबेरियन डक समेत कई प्रवासी पक्षी यहां पहुंच चुके हैं। साफ जल, शांत वातावरण और भरपूर भोजन की उपलब्धता के








