
जमुई रेल हादसे से पहले ट्रेन पलटाने की थी साजिश? हावड़ा–पटना–दिल्ली मेन लाइन पर बड़ी गड़बड़ी का खुलासा
सिमुलतला (जमुई) शनिवार देर रात हावड़ा–पटना–दिल्ली मेन लाइन पर हुए भीषण रेल हादसे ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिमुलतला स्टेशन और टेलवा बाजार हाल्ट के बीच स्थित पुल संख्या 676 पर सीमेंट लदी एक मालगाड़ी अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मालगाड़ी के कुल 20 डिब्बे पटरी








