
मंजू के पक्ष में शिवराज की सभा, कहा महिलाओं को बनाएंगे लखपति दीदी
गिरिडीह: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को जमुआ पहुंचे. यहां भाजपा प्रत्याशी मंजू कुमारी के पक्ष में आयोजित सभा को सम्बोधित किया. कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार झूठ की सरकार है. पांच साल तक लोगों को छलने का काम किया. कहा कि इस बार झारखण्ड में एनडीए की सरकार बननी तय है.








