
सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में हुआ इंटर-हाउस ट्रायथलॉन प्रतियोगिता का आयोजन
गिरिडीह : सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को इंटर-हाउस ट्रायथलॉन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें तैराकी, साइकिलिंग और दौड़ को भी शामिल किया गया था। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने एथलेटिक क्षमता और टीम वर्क का बेहतर प्रदर्शन किया। सिंगल और रिले के रूप में आयोजित इस प्रतियोगिता को विभिन्न श्र्येणियों में बाटा गया।








