
झारखंड आज का मौसम: ‘ला नीना’ और बर्फीली हवाओं का असर, 12 जिलों में कोहरे का अलर्ट, 2.4 डिग्री तक लुढ़का पारा
झारखंड में कड़ाके की ठंड ने इस साल के अंत को और भी सिहरनभरा बना दिया है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं और ‘ला नीना’ के प्रभाव के चलते राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। खास तौर पर लोहरदगा में पारा गिरकर 2.4 डिग्री सेल्सियस तक








