
जीडी बगेड़िया नर्सिंग स्कूल में लैंप लाइटिंग सेरेमनी, नए सत्र के छात्रों ने ली शपथ
गिरिडीह : पचंबा रोड के बोडो स्थित जीडी बगेड़िया स्कूल ऑफ नर्सिंग में शुक्रवार को लैंप लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें सत्र 2024-26 के नए छात्रों का स्वागत किया गया। पहली बार नर्सिंग ड्रेस पहनाकर उन्हें सेवा और समर्पण की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें छात्राओं








