
बच्ची की जबरन शादी! दबंगों ने पुलिस की मौजूदगी में डलवाया सिंदूर
गिरिडीह : हरिहरधाम मंदिर के पास एक लॉज में नाबालिग की जबरन शादी कराई जा रही थी। *बाल विवाह मुक्त भारत अभियान* के तहत जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन टीम और पुलिस मौके पर पहुंची, शादी रोकने का प्रयास किया, लेकिन दबंगों और पंडितों ने पुलिस की मौजूदगी में ही बच्ची की मांग में सिंदूर भरवा दिया।








