
बाइक सवार युवकों ने महिला से दिन दहाड़े छीन ली सोने की चेन, पुलिस से की कार्रवाई की अपील
गिरिडीह जिले के न्यू बरगंडा में बाइक सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के समय महिला, सुमित्रा रंजन, छापरिया जनरल स्टोर से समान खरीदकर वापस घर लौट रही थी। जैसे ही वह महिला कॉलेज के पास पहुंची, बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे घेरते







