
दलित परिवार की भुदान ज़मीन पर दबंगों का कब्ज़ा, प्रशासनिक चुप्पी से बढ़ी पीड़ा
गिरिडीह जिले के सरिया प्रखंड के बलियारी गांव में एक दलित परिवार की पुश्तैनी भुदान ज़मीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्ज़ा कर निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे भुनेश्वर भुइयां का परिवार गहरे सदमे और भय में जीने को मजबूर है। वर्ष 1970 में उनके दादा चान्दो भुइयां को भूदान आंदोलन के तहत यह








