
वीर हिंदू शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ गिरिडीह में
गिरिडीह नगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार से अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा “वीर हिंदू विजेता शौर्य प्रशिक्षण वर्ग” का आयोजन शुरू हुआ है, जो रविवार तक चलेगा। इसमें 14 से 35 वर्ष तक के युवाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से हिंदू योद्धा के रूप में तैयार किया जाएगा।








