
गिरिडीह से बाबा अमरनाथ के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था, देश में शांति की कामना
गिरिडीह के हुट्टी बाजार स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर से सोमवार शाम अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था रवाना हुआ। पूजा-अर्चना के बाद करीब 23 श्रद्धालु बस से पारसनाथ रेलवे स्टेशन के लिए निकले, जहां से वे ट्रेन के माध्यम से बाबा बर्फानी के दर्शन को जाएंगे और माता वैष्णो देवी का भी








