
जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान का दिया आश्वासन
गिरिडीह, 22 जुलाई 2025 – समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दरबार में जिले के विभिन्न हिस्सों से दर्जनों नागरिक पहुंचे और अपनी व्यक्तिगत व सामाजिक समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। भूमि विवाद, पेंशन, राशन, पेयजल, अबुआ आवास, ट्राई-साइकिल, दाखिल-खारिज, विद्यालय संचालन








